ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खटीक समाज के 976 युवक-युवती परिचय पुस्तक विमोचन आयोजित

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 182 views
खटीक समाज के 976 युवक-युवती परिचय पुस्तक विमोचन आयोजित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

​भीलवाड़ा-​श्री खटीक समाज परिणय सूत्र सेवा समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में दादाबाड़ी स्थित बालाजी मन्दिर प्रांगण में समाज के 976 युवक-युवती परिचय पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संस्था के द्वितीय प्रकाशन (परिचय पुस्तिका) का विमोचन किया गया। प्रथम प्रकाशन 29 दिसंबर 2024 को किया गया था जिसमें लगभग 500 युवक युवतियों का परिचय था।
संस्था के मुख्य सदस्य अमृतलाल खोईवाल ने बताया कि यह पुस्तिका खटीक समाज के वैवाहिक संबंधों को सुलभ बनाने पारिवारिक मेल-मिलाप और रिश्तों को तय करने में सुगमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
​कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे जिसमें रामप्रसाद सुहिल, मिश्रीलाल खोईवाल, मोहन अमरिया, मुकेश पहाड़िया, अमृतलाल खोईवाल, शैलेन्द्र डिडवानिया, सुरेश चंदेरिया, कैलाश पटेल, प्रेमलाल बड़गुजर, ​विनोद पटेल, विनोद खोईवाल, नंदकिशोर चावला, किशन खोईवाल आदि उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube