ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला आरोपिया भारती को गिरफ़्तार कर भारी मात्रा में विदेशी मदिरा स्प्रिट व बियर जप्त की है।

By Shubh Bhaskar · 22 Mar 2026 · 33 views
आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
महिला आरोपिया भारती को गिरफ़्तार कर
भारी मात्रा में विदेशी मदिरा स्प्रिट व बियर जप्त की है।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

उज्जैन-मदिरा के अवैध भंडारण विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर जिला उज्जैन रौशन कुमार सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त जिला उज्जैन निधि जैन के मार्गदर्शन में, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी मुकेश रंधा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी नियंत्रण कक्ष, प्रभारी अधिकारी मुकेश रंधा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा उज्जैन में भारती पति पवन के घर में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा विक्रय हेतु रखी गई है, यदि तत्काल दबिश दी जाती है तो बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद हों सकती है। मुखबिर सूचना तस्दीक उपरांत, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी मुकेश रंधा ने, वृत प्रभारी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल को अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना होने हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा मक्सी रोड गोपालपुरा स्थित भारती पति पवन मोची के रिहायशी घर की पंचान समक्ष विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में भारती पति पवन मोची के रिहायशी घर से बड़ी मात्रा में, झोलों में भरी हुई अवैध विदेशी मदिरा, ऑल सीजन, मैजिक मोमेंट, 8- पीएम, पिंक वोदका, मेंगो चिली , सिग्नेचर तथा बोल्ट बियर बरामद की गई। जिसकी कुल मात्रा 82.25 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,10,000 रुपए के लगभग है। आरोपिया भारती पति पवन के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपिया भारती पति पवन को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी हैं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube