ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खौफनाक खूनी खेल की साजिश नाकाम: कोटा पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो अवैध पिस्टल के साथ शातिर 'पवन' दबोचा

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 25 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

खौफनाक खूनी खेल की साजिश नाकाम: कोटा पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो अवैध पिस्टल के साथ शातिर 'पवन' दबोचा

वारदात से चंद कदम दूर थी मौत, आरके पुरम पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर बदमाश के मंसूबों पर फेरा पानी


कोटा शहर में दहशत फैलाने और एक बड़ी खूनी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक शातिर बदमाश को कोटा सिटी पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम (IPS) के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'अवैध हथियार धरपकड़ अभियान' के तहत आरके पुरम थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के पास से दो अवैध देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है।

'ऑपरेशन हंट': - मुखबिर की एक सूचना और खाकी का एक्शन शनिवार दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरके पुरम क्षेत्र स्थित एफसीआई (FCI) गोदाम के पीछे एक संदिग्ध युवक हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की ताक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव (IPS प्रो.) के नेतृत्व में एक विशेष 'स्ट्राइक टीम' का गठन किया गया। टीम ने बिना वक्त गंवाए इलाके को चारों तरफ से घेर लिया।


भागने की कोशिश हुई नाकाम, दबोचा गया हनुमान बस्ती का 'पवन'
पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ पवन (27 वर्ष), निवासी हनुमान कच्ची बस्ती ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर से दो घातक देसी पिस्टल और जेब से जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी इन हथियारों का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube