ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पिनान में NH-921 किनारे खुलेआम चल रही आरा मशीन, प्रशासन बेखबर।

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 115 views
पिनान में NH-921 किनारे खुलेआम चल रही आरा मशीन, प्रशासन बेखबर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- पिनान- अलवर जिले के पिनान कस्बे के NH-921 मार्ग के किनारे दिनदहाड़े खुलेआम आरा मशीन चलाए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह मशीन बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और खुले स्थान पर संचालित हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे व्यस्त मार्ग के पास इस प्रकार आरा मशीन का संचालन नियमों की खुली अवहेलना है। यहां से लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में लकड़ी काटने के दौरान उड़ने वाले कण और मशीन से होने वाली आवाज दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं जिम्मेदार विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि एक तरफ तो सरकार वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रही है वहीं दूसरी ओर आरा मशीन पर पेड़ों को कटवाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है तो फिर यह क्या है। मीडिया को यह जानकारी वाट्सएप द्वारा महेश मीणा खौहरा चौहान द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube