ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता की रक्षा करते हुए ‘फरसा वाले महाराज’ का निधन, शोक की लहर।

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 265 views
गौ माता की रक्षा करते हुए ‘फरसा वाले महाराज’ का निधन, शोक की लहर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को वाट्सएप द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में गौ सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित संत ‘फरसा वाले महाराज’ के निधन की खबर से शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मार्च की तड़के करीब ०3 बजे सूचना मिली कि एक वाहन में गौवंश को भरकर ले जाया जा रहा है। इस पर फरसा वाले महाराज अपनी टीम के साथ कोसी कलां क्षेत्र पहुंचे और संदिग्ध वाहन को रोकने के लिए नाकाबंदी की।
करीब 3:25 बजे तेज गति से आ रहे वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान उनके एक शिष्य ने वाहन को रोकने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन चालक द्वारा उसे कुचलने का खतरा उत्पन्न हो गया। स्थिति को भांपते हुए फरसा वाले महाराज ने तत्परता दिखाते हुए अपने शिष्य को धक्का देकर बचा लिया,लेकिन स्वयं वाहन की चपेट में आ गए।
इस हादसे में उन्होंने मौके पर ही वीरगति प्राप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस दुखद घटना की खबर फैलते ही गौ सेवकों और संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि फरसा वाले महाराज का जीवन पूरी तरह गौ माता और गौ रक्षकों की सेवा के लिए समर्पित था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube