ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चला जागरूकता अभियान, 25 वाहनों के काटे चालान।

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 75 views
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चला जागरूकता अभियान, 25 वाहनों के काटे चालान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान आईजी पुलिस जयपुर के निर्देशन में अलवर यातायात प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के तहत एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ड्राइवरों और टूरिस्ट्स को लेन ड्राइविंग के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित लेन में वाहन चलाने, ओवरस्पीड से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 25 वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube