ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 57 views
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मथुरा-भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर उनसे भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति ने संतों से मुलाकात की और आध्यात्मिक चर्चा में हिस्सा लिया। आश्रम में उनका स्वागत सादगी और श्रद्धा के माहौल में किया गया।
बताया गया कि राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद महाराज से भगवान की लीलाओं, भक्ति और भजन के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें समझाया कि मनुष्य के जीवन में भगवान के नाम का स्मरण बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से किया गया नाम जप मन को शांति देता है और जीवन को सही दिशा में ले जाता है।
प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को बताया कि “नाम जप में बहुत बड़ी शक्ति होती है। कई महान संत और विद्वान भी भगवान के नाम के सामने नतमस्तक हो जाते हैं।” उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति सच्चे मन से राधा नाम का जाप करता है, तो भगवान श्रीकृष्ण स्वयं उसकी ओर आकर्षित होकर चले आते हैं। यही भक्ति की सबसे बड़ी शक्ति है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि में आकर उन्हें विशेष शांति और आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि ब्रज में भगवान की जो लीलाएं और भक्ति का वातावरण है, वह कहीं और देखने को नहीं मिलता।
राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि यहां आकर उन्हें आत्मिक संतोष मिला है। इस अवसर पर आश्रम में मौजूद संतों और भक्तों ने भी राष्ट्रपति के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। आश्रम के आसपास प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात रही, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube