ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सांवलिया जी मंडफिया में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 86 views
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सांवलिया जी मंडफिया में महाआरती का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह

निंबाहेड़ा, कपासन विधायक एवं जिला कलक्टर ने की प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर राजस्थान दिवस समारोह की साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार सायंकाल मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एवं श्रद्धामय महाआरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान सांवलिया सेठ की आरती भाग लिया तथा प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं की विशाल संख्या के बीच महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति भाव, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं उत्साह से ओत-प्रोत हो उठा। महाआरती का आयोजन सायं 8ः15 बजे से 9ः15 बजे तक किया गया।

जिला प्रशासन एवं सांवलिया जी मंदिर मंडल के अधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी ने महाआरती के दर्शन किए।

इस अवसर पर मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, नगर विकास न्यास के सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी बिनु देवल, रजनी मीणा, अंजू शर्मा, विकास पंचोली, राजेश सुवालका, पुनीत गेलड़ा, महेश गागोरिया, ईश्वर लाल खटीक, प्रवीण कुमार मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, रतनलाल गाडरी मिट्ठू लाल जाट रघु शर्मा एवं मंदिर मंडल के सदस्य एवं कार्मिक तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube