ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग: 2 बच्चियाँ संदिग्ध हालत में मिलीं, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 59 views
रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग: 2 बच्चियाँ संदिग्ध हालत में मिलीं, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया


बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान
AHTU, RPF/GRP और चाइल्ड लाइन की टीम ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
होटल, ढाबों और वर्कशॉप्स पर भी हुई कड़ी निगरानी

शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश
सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर जिले में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना एएचटीयू, RPF/GRP और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशनों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन बलरामपुर, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और वर्कशॉप्स में गहन निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दो बच्चियाँ संदिग्ध एवं लावारिस अवस्था में मिलीं।
टीम द्वारा बच्चियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे अपने अभिभावकों या पते के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए टीम ने उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी और आगे की देखरेख एवं संरक्षण हेतु दोनों बच्चियों को चाइल्ड लाइन 1098 को सुपुर्द कर दिया।
अभियान के दौरान आम जनता को भी जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
112 – आपातकालीन सेवा
1930 – साइबर हेल्पलाइन
1090 – महिला हेल्पलाइन
1076, 108, 181 – अन्य आवश्यक सेवाएं
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube