ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने नवनियुक्त अध्यक्षों का किया स्वागत

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 12 views
विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने नवनियुक्त अध्यक्षों का किया स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

बनेड़ा-शाहपुरा बनेड़ा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर के निवास पर तीनों नव नियुक्त कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विधायक प्रत्याशी के निवास पर पहुंचकर नरेंद्र कुमार रेगर को माला व साफा पहनवाकर तीनों अध्यक्षों ने नरेंद्र कुमार रेगर का आभार व्यक्त किया बाद में विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने तीनों अध्यक्षों को माला-साफा व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह ने तीनों नवनियुक्त अध्यक्षों को मुंह मीठा करके हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने बताया कि यह तीनों नगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और यह अध्यक्ष जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं नरेंद्र कुमार ने कहा है कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर रमेश सेन को शाहपुरा नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया व बनेड़ा नगर अध्यक्ष भंवर रेगर को नियुक्त किया गया। इसी के साथ रायला नगर अध्यक्ष अनिल कुमार कोगटा को नियुक्त किया गया।इस फैसले के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नव नियुक्त पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने टीकाराम जूली, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, धीरज गुर्जर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व उप सरपंच राकेश कोगटा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा बनेड़ा इमरान अंसारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube