ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 128 views
अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के पुलिस थाना शम्भुपूरा द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर एक अल्टो कार से अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना एस आई व पुलिस जाप्ता कानि .मुकेश कुमार, दिनेश,प्रकाश,नरेश ने गिलूण्ड अरनोदा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया जिसमे कार चालक द्वारा नाकाबंदी को देख कर कार को भगा कर पहाड़ी की तरफ़ ले गया ।जिसका पुलिस द्वारा पीछा किया लेकिन रात्रि का समय और अंधेरा होने से चालक मौके से भाग गया ।अल्टो कार की तलाशी में करीब 38 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया । परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार को जब्त किया गया। उक्त पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube