ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में राज्य स्तरीय राजस्थान दिवस समारोह उत्साह के साथ जारी।

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 28 views
अलवर में राज्य स्तरीय राजस्थान दिवस समारोह उत्साह के साथ जारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- मनन सेवा संस्थान, अलवर के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय राजस्थान दिवस समारोह इन दिनों उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। 14 मार्च से प्रारंभ हुआ यह ०5 दिवसीय जागरूकता अभियान 19 मार्च तक संचालित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम से जुड़े अश्विनी जावली ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन के अंतर्गत “स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महासिंह चौधरी, रजनीश जैमन, सूर्यकांत भारद्वाज सहित बबली, महेश, सोनू और राजेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें लोग उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार साझा कर रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube