ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ आंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए समाजसेवी शैलेंद्र डीडवानीया और अधिवक्ता राजू डिडवानिया को सचिव नियुक्त हुए

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 291 views
डॉ आंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए समाजसेवी शैलेंद्र डीडवानीया और अधिवक्ता राजू डिडवानिया को सचिव नियुक्त हुए

भीलवाड़ा (शाहपुरा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-एससी एसटी समुदाय के हितों की सुरक्षा हेतु बनी पंजीयन संख्या 290/80-81 डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा पद हेतु खटीक समाज के समाज सेवी शैलेंद्र डीडवानिया खटीक समाज भीलवाड़ा को नियुक्त किया गया। जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल बैरवा, सचिव पद हेतु अधिवक्ता राजू डीडवानिया, कोषाध्यक्ष पद हेतु रामेश्वर लाल नायक को नियुक्त किया गया।इस नियुक्ति पर पुरे एस सी-एस टी जिला भीलवाड़ा समुदाय में ख़ुशी की लहर और उत्साह हैं।
शैलेंद्र डीडवानिया अखिल भारतीय खटीक समाज के जिला अध्यक्ष हैं और एस सी-एस टी समुदाय के डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी में जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर सभी समाज जन का एवं शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और समिति के नियम अनुसार समाज को एक सूत्र में बांधकर समाज विकास शेक्षणिक विकास एवं सामाजिक समस्याओ के निवारण के लिए कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube