ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला।

By Shubh Bhaskar · 16 Mar 2026 · 45 views
भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- कोलकाता चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को उनके पद से हटा दिया है।
आयोग के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारी दुष्यंत नरियाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं प्रशासनिक फेरबदल के तहत गृह विभाग में भी बदलाव करते हुए संघमित्रा घोष को नया प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। आयोग ने राज्य प्रशासन को चुनाव संबंधी सभी कार्य समयबद्ध और नियमों के अनुरूप करने के निर्देश भी दिए हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube