किशनगढ़ में गौ सम्मान आव्हान अभियान का प्रचार-प्रसार तेज
By Shubh Bhaskar ·
16 Mar 2026 ·
123 views
किशनगढ़ में गौ सम्मान आव्हान अभियान का प्रचार-प्रसार तेज।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अजमेर- आगामी 27 अप्रैल को प्रस्तावित गौ सम्मान दिवस को लेकर किशनगढ़ क्षेत्र में प्रचार-प्रसार जोर-शोर से किया जा रहा है। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के अजमेर जिला अध्यक्ष गौ-पुत्र सुनील राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है।
टीम द्वारा आमजन से अपील की जा रही है कि वे इस अभियान से जुड़कर गौ माता के सम्मान हेतु आगे आएं तथा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी सहभागिता निभाएं। संत समाज के आह्वान पर यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि संतों की प्रेरणा से पूरे भारत में गौ माता एवं नंदी महाराज को उचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से यह व्यापक जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने सभी भारतवासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस अभियान को सफल बनाएं और 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस उत्साहपूर्वक मनाएं।
अभियान के तहत क्षेत्र में जनसभाएं, संपर्क अभियान और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों तक संदेश पहुंच सके।