ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जाट छात्रावास शाहपुरा में महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस मनाया

By Shubh Bhaskar · 26 Dec 2025 · 20 views
जाट छात्रावास शाहपुरा में महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस मनाया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जाट छात्रावास शाहपुरा में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार डॉ रतन लाल जाट एवं छात्रावास अध्यक्ष स्वर्गीय बन्ना लाल घसवा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई l इस अवसर पर जाट छात्रावास सचिव जगदीश बारोडिया, विधि सलाहकार एडवोकेट रामप्रसाद टांडी, उपाध्यक्ष रामधन थरोदा, सहसचिव रतन लाल,वरिष्ठ नेता रामप्रसाद गोरा
द्वारा इन महान विभूतियां के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला गया।
सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास जाट एवं जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी भीलवाड़ा प्रवक्ता ओम प्रकाश चौधरी द्वारा छात्रावास में निवासरत छात्रों को काउंसलिंग कर निर्देशन किया l सहाड़ा जाट छात्रावास में डॉक्टर रतनलाल जाट की मूर्ति लगाई जाने का प्रस्ताव लिया गया।प्रस्ताव के अनुसार जिस तरह शाहपुरा जाट छात्रावास में हजारी भीचर की देन होने के कारण उनकी मूर्ति लगी हुई है उसी प्रकार डॉक्टर रतनलाल जाट ने सहाडा जाट समाज को छात्रावास की जगह उपलब्ध कराई है।
इस अवसर पर छात्रावास विद्यार्थियों के साथ नारायण लाल जाट, फूलचंद जाट, रामलाल जाट, बैनाथ रणवा, सत्यनारायण जाट आदि उपस्थित थेl

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube