ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड उपखण्ड में रसोई गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं-अर्जुनलाल गर्ग

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 136 views
पीपाड उपखण्ड में रसोई गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं-अर्जुनलाल गर्ग

अवैध भण्डारण, रीफिलिंग व कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी।

पीपाड शहर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला रसद विभाग द्वारा जिले में रसोई गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है। विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पीपाड उपखण्ड में रसोई गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त संख्या में गैस सिलेण्डर उपलब्ध हैं।गैस एजेंसी के मालिक शरद मेहता से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेण्डर की बुकिंग करें, ताकि अनावश्यक रूप से सर्वर पर दबाव न बढ़े और बुकिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।उन्होंने बताया कि पीपाड शहर और ग्रामीणों क्षेत्रो में गैस वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण, रीफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।विधायक गर्ग ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी अथवा अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन अथवा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube