ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

1.945 किलोग्राम अवैध अफीम से भरा एक प्लास्टिक का पैकेट बरामद, आरोपी गिरफतार

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 344 views
1.945 किलोग्राम अवैध अफीम से भरा एक प्लास्टिक का पैकेट बरामद, आरोपी गिरफतार

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN). चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों की एक टीम ने दिनांक 13 मार्च को शंभूपुरा बाईपास, निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग, तहसील व जिला चित्तौड़गढ़ के पास एक मोटरसाइकिल को रोका और उससे कुल 1.945 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। विशिष्ट एवं विश्वसनीय खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर, चित्तौड़गढ़ में किसी नशीले पदार्थों के तस्कर को पहुंचाने के लिए अवैध अफीम ले जा रहा था, CBN चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और 13 मार्च को रवाना की गई। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और वाहन तथा उस व्यक्ति की पहचान करने क बाद, CBN अधिकारियों ने शंभूपुरा बाईपास, निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग, तहसील व जिला चित्तौड़गढ़ पर मोटरसाइकिल को उसके चालक सहित सफलतापूर्वक रोक लिया। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर 1.945 किलोग्राम अवैध अफीम से भरा एक प्लास्टिक का पैकेट बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अफीम और वाहन को जब्त कर लिया गया है और एक व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को अपनी अटूट प्रतिबद्धता से दोहराता रहेगा। इस प्रकार की कार्रवाइयाँ समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की भयावह समस्या से बचाने तथा नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में दृढ़ संकल्प को सुदृढ़ करती हैं।

उपरोक्त कार्यवाही, श्री नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन में की गई।

किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिये निम्न नम्बरों पर सम्पर्क करें। 0744-2438928 (Control Room), 8764748232 (WhatsApp). Email: dne-kota@cbn.nic.in। जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube