ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फतेश्वर बाला जी मंदिर परिसर में निशुल्क योग शिविर में उमड़ा जनसैलाब

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 49 views
फतेश्वर बाला जी मंदिर परिसर में निशुल्क योग शिविर में उमड़ा जनसैलाब
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर।
फतेश्वर बाला जी मंदिर परिसर बेडवास उदयपुर में 19 वा निशुल्क योग शिविर भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत के नेतृत्व में रखा गया। योगाचार्य उमेश श्रीमाली व प्रीतम सिंह चुंडावत ने योगाभ्यास करवाया। शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। योगाचार्य व वैद्य डॉ नरेन्द्र कुमार सनाढ्य ने आयुर्वेद विषयक जानकारी देते हुए हर कार्य व अभ्यास में आयुर्वेद के सिद्धांत अति सर्वत्र वर्जयेत का पालन करने का अनुरोध किया। योगाचार्य हिरा लाल,नंद किशोर,गिरिश प्रजापत, मनोलाल सुकवाल, रोशन झा, डॉ नारायण सिंह चावड़ा का सराहनीय सहयोग रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने दी। नरेश पूर्बिया ने बताया कि 20 वा निशुल्क योग शिविर गोवर्धन सागर पाल पर सुबह 6 से 7.30 बजे रखा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube