ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 54 views
राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

समारोह 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार प्रातः 7 बजे “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया। रन को मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रन मेजर नटवर सिंह विद्यालय से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा, कलेक्ट्रेट होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, जागरूकता और विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूत करना रहा।
इस रन में राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा विभाग, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा (रावतभाटा), यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, खेल अधिकारी राम रतन गुर्जर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube