ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मथुरा में तरुण खटिक हत्याकांड को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 317 views
मथुरा में तरुण खटिक हत्याकांड को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च

भीलवाड़ा (शाहपुरा)-राजेन्द्र खटीक।

मथुरा-देर शाम मथुरा के होली गेट क्षेत्र में दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण खटिक की नृशंस हत्या के विरोध में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च खटिक समाज जागृति मंच के बैनर तले निकाला गया, जिसमें खटीक समाज के साथ-साथ सर्व हिंदू समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उपस्थित लोगों ने कहा कि दिल्ली के उत्तम नगर में हुई यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है, ऐसे में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
कैंडल मार्च होली गेट क्षेत्र से होकर विभिन्न मार्गों से निकाला गया, जिसमें शामिल लोगों ने न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। आयोजकों ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक समाज का विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान समाज के कई प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube