ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन, तरुण खटीक हत्याकांड में न्याय की मांग

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 124 views
खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन, तरुण खटीक हत्याकांड में न्याय की मांग
दैनिक शुभ भास्कर जमनेश आमेटा राजस्थान उदयपुर
मावली। नई दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में खटीक समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर उदयपुर जिले की घासा के पलाना कलां खटीक समाज के लोगों ने शुक्रवार को प्रभु लाल सुयल , भेरूलाल सुयल , किशन लाल सुयल , भेरूलाल, गोवर्धनलाल आदि के नैतृत्व में मावली उपखंड अधिकारी को राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करवाने की मांग की है ।
ज्ञापन में बताया गया कि होली के दिन नई दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा तरुण खटीक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसने पूरे देश के खटीक समाज को झकझोर कर रख दिया है। समाज के लोगों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज के कमजोर वर्गों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होती है।
समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की कि इस जघन्य हत्या कांड में शामिल बाकि बचें सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और उन्हें कठोरतम दंड देते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की । साथ ही पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी ज्ञापन मे मांग की गई, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।
खटीक समाज के लोगों ने कहा कि वे संविधान में विश्वास रखते हैं और सरकार से अपेक्षा करते हैं कि इस गंभीर घटना का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।, इस दौरान लोकेश खटीक,मांगीलाल, मनीष खटीक, दिनेश बोरीवाल,ललित खटीक, नीरज खटीक, कैलाश खटीक, हीरालाल, प्रिंस, राजेश, दिनेश खटीक, जमना लाल, पवन, विनोद, शांतिलाल, नारायण लाल, सुनिल, मुकेश, पुरणमल, रतन लाल चौहान, लक्ष्मीलाल बोलीवाल सहित खटीक समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube