ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा प्रसाद मिश्र, अजय मिश्रा, पारुल सिंह व मुनिश्वर जायसवाल पत्रकार- रत्न से हुए सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 16 views
वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा प्रसाद मिश्र, अजय मिश्रा, पारुल सिंह व मुनिश्वर जायसवाल पत्रकार- रत्न से हुए सम्मानित

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं संस्कार भारती प्रयागराज के कलात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरन्तर अपने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रसारित करने तथा भारतीय कला संस्कृति उत्थान के लिए वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा प्रसाद मिश्र युवा पत्रकार अजय मिश्रा मुनिश्वर जायसवाल गाजियाबाद, एवं पारुल सिंह ब्यूरो हरदोई को पत्रकार-रत्न सम्मान से प्रयागराज में आज सम्मानित किया गया।
राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग के माननीय सदस्य एवं संस्कार भारती प्रयागराज के कला संयोजक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि-चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा ने अपने चित्रकला स्टूडियो करेला बाग कॉलोनी प्रयागराज के मीडिया बैठक एवं कला परिचर्चा के दौरान अंगवस्त्र-शाल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह पेंटिंग एवं कलाग्रंथ प्रदान कर उपरोक्त सम्मानित पत्रकारों को पत्रकार-रत्न सम्मान से सम्मानित किया और कहा कि दैनिक समाचार पत्र एवं मीडिया के कारण ही भारतीय कला संस्कृति का वास्तविक प्रसार प्रचार हो पाता है जिसके कारण ही भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है, जिसमें भारत के चौथे स्तंभ सम्मानित पत्रकार व मीडिया कर्मियों का अमूल्य योगदान एवं समर्पण दिखाई पड़ता है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube