ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस धूमधाम से मनाकर गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने का लिया संकल्प।

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 24 views
राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस धूमधाम से मनाकर गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने का लिया संकल्प।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(उत्तर प्रदेश):- कन्नौज- राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली सह प्रभारी अरविंद उपाध्याय का जन्मदिवस कन्नौज में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कन्नौज आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। 12 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे तथा जन्मदिवस समारोह को उत्सव के रूप में मनाया गया।उसी दौरान उपस्थित सभी लोगों ने गौमाता को गौ राष्ट्र माता घोषित करवाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी बताया की सरकार यूजीसी कानून को समाप्त कर दे अन्यथा सरकर को बहुत बड़ा खामियाजा उठना पड़ेगा। जनसमूह को संबोधित करते हुए अरविंद उपाध्याय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पीड़ित एवं असहाय लोगों को न्याय दिलाना है। उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को सद्बुद्धि मिलने की कामना करते हुए कहा कि संगठन सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार की घोषणा भी की गई, जिसमें सुरेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा रश्मि को महिला मोर्चा कन्नौज का जिलाध्यक्ष व नागपाल शर्मा माचाड़ी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया।
समारोह में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, सुमित दूबे, त्रिलोक त्रिवेदी, डॉ. ओ.पी. शर्मा, बबलू पंडित सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube