ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को विशेष जांच दल गठित।

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 24 views
गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को विशेष जांच दल गठित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में कमी, अवैध भंडारण और ऊंचे दामों पर कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जिले के सभी उपखंडों में तीन सदस्यीय विशेष प्रवर्तन जांच दल गठित किए हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार ये जांच दल अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और विक्रेताओं की नियमित निगरानी करेंगे। दलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक का मिलान करें।
निरीक्षण के दौरान यदि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग या निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक्री पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन ने गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना के लिए 0144-2338000, पुलिस कंट्रोल रूम 112 तथा 0144-2338200 पर संपर्क कर सकते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube