ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चैत्र चौदस मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी चिकित्सा सेवाएं: डा. मनीषा

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 15 views
चैत्र चौदस मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी चिकित्सा सेवाएं: डा. मनीषा

अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मनीषा सिंह ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में चैत्र चौदस मेले के दौरान आने वाले लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिए कि मेले में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए शहर में एंटी लार्वा व एंटी फ्लाई गतिविधियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मक्खी मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दुकानों रेहड़ियों आदि पर साफ सफाई के रख-रखाव हेतु उन्हें समय-समय पर जागरूक करते रहें।
उन्होंने कहा कि  हर प्रकार के खाद्य पदार्थ को ढक कर रखने व कटे फटे फल न बेचने के बारे में भी जांच करते रहें। लोगो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पानी के नमूनों का ओटी व बीटी टेस्ट किया जाए। इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक हेल्थ विभागीय टीम के साथ मिलकर  9 पानी के नमूने बीटी टेस्ट के लिए जिला लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजे है व 15 ओटी टेस्ट किए हैं जो कि पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में एंटी लार्वा/एंटी फ्लाई कार्य किया व पानी के नमूनों की जांच की।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube