ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अम्बेडकर विचार मंच संस्थान व भाजपा के पूर्व एस सी मोर्चा नगर महामंत्री,युवा मोर्चा नगर मंत्री ने शादी समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेट की

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 152 views
अम्बेडकर विचार मंच संस्थान व भाजपा के पूर्व एस सी मोर्चा नगर महामंत्री,युवा मोर्चा नगर मंत्री ने शादी समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेट की

भीलवाड़ा शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर व भाजपा के एस सी मोर्चा नगर महामन्त्री, पूर्व युवा मोर्चा नगर मन्त्री राजेन्द्र खटीक चन्देरिया शाहपुरा द्वारा बनेड़ा के चमनपुरा में खटीक समाज के चन्देल परिवार के नव दम्पति को डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेट करके एक अलग मिशाल पेश की है।
अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष ने नव दम्पति को आशीर्वाद देकर बताया अपने नए जीवन मे अपनी नई जिम्मेदारीयो के साथ-साथ हमे हमेशा बाबा साहब के संघर्षों को याद कर लेना चाइए।जब बाबा साहब की शादी हुई थी तब भी बाबा साहब अपने जीवन मे शिक्षा के प्रति ज्यादा ध्यान दिया करते थे और समाज को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करते थे।उन्होंने शिक्षा को ही अपना मुख्य उद्देश्य बनाया था।
भाजपा के पूर्व एस सी मोर्चा नगर महामन्त्री, पूर्व युवा मोर्चा नगर मन्त्री राजेन्द्र खटीक ने भी नव दम्पति को आशीर्वाद देते हुए बताया कि अपने नये ग्रह-गृहस्थी जीवन मे जुड़ते हुए।अपने घर की,अपने समाज की जिम्मेदारियां निभाते हुए।शिक्षा के प्रति ध्यान देना चाइए।
डॉ भीमराव अंबेडकर ने भी अपनी शादी होने के बाद बहुत संघर्ष किया था।बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को हिन्दी, अंग्रेजी,संस्कृत,मराठी,पाली,जर्मनी, फ्रेंच,फ़ारसी और गुजराती सहित 9 भाषाओं का ज्ञान था।32 डिग्रियां के धारक बाबा साहब ने भारत के संविधान का निर्माण किया।छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी,दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने और अंत मे बौद्ध धर्म अपनाकर समानता का संदेश दिया।इसलिए बाबा साहब ने हमे अपने जीवन मे शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और शिक्षा को प्रथम स्थान दिया।
इस शादी समारोह में नव दम्पति को आशीर्वाद देने के लिए अम्बेडकर विचार मंच संस्थान से सुरेश चन्द्र घुसर,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र घुसर,भाजपा के पूर्व एस सी मोर्चा नगर महामंत्री, पूर्व युवा मोर्चा नगर मंत्री राजेन्द्र खटीक, दीपक चन्देल,सागर चन्देल,विनोद चन्देल,महेन्द्र चन्देल आदि सदस्यों ने भी नव दम्पति को आशीर्वाद प्रदान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube