ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पकड़े गए, ०7 सिलेंडर जब्त!

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 29 views
घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पकड़े गए, ०7 सिलेंडर जब्त!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए गठित जांच दल ने मंगलवार को अलवर शहर में कार्यवाही करते हुए ०7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने बताया कि टीम ने अग्रसेन सर्किल के पास पुल के नीचे संचालित एक रिफिल सेंटर पर छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में उपयोग करते हुए पाया। कार्यवाही के दौरान ०7 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक रेग्यूलेटर जब्त किया गया।
जब्त की गई सामग्री को मैसर्स मोहन गैस एजेंसी के प्रतिनिधि को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी बनवारी लाल शर्मा और प्रवर्तन निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube