ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फागोत्सव व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया।

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 87 views
फागोत्सव व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ (अलवर) द्वारा विजयवर्गीय धर्मशाला राजगढ़ में फागोत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।
इस अवसर पर श्रीमती रश्मि विजय ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को मजबूत, आत्मनिर्भर और दृढ़ निश्चयी बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्रीमती प्रीति विजय ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और नारी उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए नारी एकता के समर्थन में “नारी एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए।
इसके बाद फागोत्सव का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी महिलाओं ने फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्रीमती पार्वती खंडेलवाल, सरोज विजय, पूर्णिमा सेन, प्रीति शर्मा, मीना विजय, पूनम कंवर, अनिता बंसल, सुनीता, इंदिरा खंडेलवाल, अनीता गुप्ता, मिथिलेश सौखिया, रेखा गुप्ता, सीमा विजय, संतोष विजय सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube