ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नवीन जिला चिकित्सालय भवन का जिला कलेक्‍टर ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 44 views
*नवीन जिला चिकित्सालय भवन का जिला कलेक्‍टर ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

सलूंबर 9 मार्च। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने सोमवार को जिला मुख्यालय के समीप गुड में निर्माणाधीन नवीन जिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन भवन में फायर सेफ्टी के इंजीनियर पीके माथुर को एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश तथा डिजी सेट,इलेक्ट्रिसिटी,रेलिंग स्टील पाइप,मेडिकल स्टोर,अन्य स्टोर,ओपीडी लिफ्ट ओर रोगी वेटिंग कुर्सी, फिनिशिंग आदि कार्य हेतु एनएचएम सेल के इंजीनियर हितेश गुप्ता व उसके अधिनस्थ सभी अधिकारियों को जिला कलक्टर अवधेश मीना ने सख्त निर्देश देते हुए एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए एवं उस दौरान सीएमएचओ डॉ महेन्द्र कुमार परमार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश दोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र पुरी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube