ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पूर्बिया समाज की अनोखी पहल ई कार्ड से करेंगे निमंत्रण स्वीकार,

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 30 views
पूर्बिया समाज की अनोखी पहल
ई कार्ड से करेंगे निमंत्रण स्वीकार,
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर ओंगणा,
हर मांगलिक कार्य में परिजनों एवं समाज जनों को कार्यक्रम में बुलाने के लिए घर घर निमंत्रण कार्ड देने जाना होता है जो आज के युग में लोगों के लिए भारी पड़ रहा है। निमंत्रण कार्ड वितरण में करीब 8 से 10 दिन लग जाते हैं ।कई बार निमंत्रण कार्ड देने जाते समय सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं ।जिससे खुशियां गम में बदल जाती है। पूर्बिया समाज ओंगणा के अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि होली मिलन समारोह में समाज के समक्ष ई कार्ड के महत्व के बारे में बताया तो सभी ने हाथ ऊपर कर सहमति जताई। ई कार्ड से समय और धन दोनों की बचत होती है। बचत समय का उपयोग सकारात्मक कार्य में लगाया जा सकता है। दूसरी ओर सड़क दुर्घटना की संभावना शून्य है। सभी महिलाओं ने हाथ ऊपर कर ई कार्ड को स्वीकार करेंगे, कि सहमति प्रदान की।
गोवंश का करेंगे संरक्षण और प्लास्टिक की थैलियां सड़कों पर नहीं फेंकेंगे गौ माता में ईश्वर का निवास माना गया है गौ माता का संरक्षण आवश्यक है। गाय खुले में सड़कों पर पड़ी प्लास्टिक की थैलियां खा जाती है ।जिससे वह गायों के पेट में जमा हो जाती हैं और अंत में गाय की मृत्यु हो जाती हैं। समाज की महिलाओं ने गौ माता को बचाने के लिए प्लास्टिक की थैलियां सड़क पर न फेंकने का वादा किया। और गौ माता का संरक्षण करेंगे। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष रोशन देवी पूर्बिया, संरक्षक रामचंद्र पूर्बिया, उपाध्यक्ष नोजी राम पूर्बिया, सचिव विनोद पूर्बिया, सांस्कृतिक मंत्री हिम्मत लाल पूर्बिया, मुकेश पूर्बिया, नंदलाल पूर्बिया, रोशन पूर्बिया, मयूर पूर्बिया, महिला संगठन से मधुबाला पूर्बिया, हेमलता पूर्बिया, सुनीता पूर्बिया,दौलत पूर्बिया,राधा पूर्बिया, चन्दा पूर्बिया,सुगन बाई, ललीता देवी, मंजू देवी,शौभा देवी, संतोष देवी, ममता देवी, बसंती देवी, अन्नू देवी,कोमल पूर्बिया सहित कई समाज जन उपस्थित रहे

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube