ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महिला दिवस पर उरई में ‘अस्मिता वीमेन योगासन सिटी लीग-2026’ का भव्य आयोजन*

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 23 views
*महिला दिवस पर उरई में ‘अस्मिता वीमेन योगासन सिटी लीग-2026’ का भव्य आयोजन*
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन
उरई (जालौन)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता वीमेन (योगासन) सिटी लीग-2026 का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया तथा योगासन भारत के निर्देशन में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजेंद्र नगर उरई में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जालौन द्वारा किया गया, जिसमें करीब 200 बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डकोर श्रीमती प्रीती राजपूत रहीं। उन्होंने कहा कि योगासन केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष एवं माध्यमिक शिक्षा की जिला समन्वयक सुश्री व्यंजना सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता निदेशक एवं जिलाध्यक्ष अरुणा सक्सेना ने किया। प्रतियोगिता में सचिव शारदा मिश्रा ने बेहतरीन सहयोग देते हुए टाइम जज की भूमिका निभाई। जज के रूप में मिथिलेश सिंह, आलोक खरे, हिमांशु और दिनकर पुरवार मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में रोहित वर्मा और निधि गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता में 18 वर्ष से ऊपर ट्रेडिशनल वर्ग में रजनी और निधि मोदी प्रथम, कीर्ति देवी व सुबोध द्वितीय तथा रोज कटियार तृतीय स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक योगासन में शिवांशी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से नीचे ट्रेडिशनल वर्ग में कृषिका, आन्या, नित्या, आयुषी, अनिष्का व शीबू प्रथम, न्यासा, अविका, ईशानी, धरती, काव्या व चिंकी द्वितीय तथा तन्वी, ईशानी, निष्ठा, आशी, सिद्धि व रेनू तृतीय स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक योगासन में नंदिनी मोदी प्रथम और गौरी नायक द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने के कारण प्रतियोगिता तीन राउंड में सम्पन्न हुई। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube