ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अग्रवाल सभा का होली मिलन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 296 views
अग्रवाल सभा का होली मिलन समारोह संपन्न,

नई कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता
संतोष कुमार

बलरामपुर।
अग्रवाल सभा, बलरामपुर द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई और सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन घोषित किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में सौम्य अग्रवाल को अध्यक्ष, देवीकांत अग्रवाल व अजय कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार बंसल को सचिव, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा साकेत कुमार तुलस्यान को भवन अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही शरद अग्रवाल भंडार अध्यक्ष और आलोक अग्रवाल जनसंपर्क अधिकारी घोषित किए गए।
कार्यक्रम में होली मिलन के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और ठंडाई व जलपान का आनंद लिया। सायंकाल लखनऊ से आए सीटीसीएस फैमिली के कलाकारों ने होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया। एंकर व कॉमेडियन विजय गुप्ता ने भी हास्य व मिमिक्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंत में फूलों की होली खेली गई और सभी कलाकारों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube