ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रंग पंचमी उत्सव पर उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 43 views
रंग पंचमी उत्सव पर उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन रंग पंचमी के पावन अवसर पर उज्जैन शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और मित्र मंडलों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
देवासगेट उज्जैन पर राजेंद्र भारती मित्र मंडल द्वारा भव्य रंग पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और मित्र मंडली ने भाग लिया। वहीं मालीपुर में स्वर्गीय अरुण वर्मा मित्र मंडल तथा दौलतगंज चौराहा उज्जैन पर विद्यार्थी मोर्चा योगेश शर्मा चुन्नुभैया मित्र मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इसी प्रकार कंठाल क्षेत्र में छात्र नेता विवेक यादव विक्की भैया और राजेश तिवारी के नेतृत्व में रंग पंचमी कार्यक्रम आयोजित हुआ। निकास क्षेत्र में हर्षवर्धन आजाद यादव तथा शिव लश्करी मित्र मंडल द्वारा भी रंग पंचमी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इसके अलावा गोपाल मंदिर पर रापटरोलिया गोपाल मंदिर मित्र मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी कार्यक्रमों में मित्र मंडली के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लेकर रंग पंचमी के पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया।
कार्यक्रमों के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा समाज में आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube