ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा का 'सिग्नल फ्री' झूठ, सिटी पार्क के बाहर सड़कों पर 'मौत का तांडव'!

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 51 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा का 'सिग्नल फ्री' झूठ, सिटी पार्क के बाहर सड़कों पर 'मौत का तांडव'!


कोटा | क्या प्रशासन किसी लाश के उठने का इंतज़ार कर रहा है? यह सवाल आज राजीव गांधी नगर और इंदिरा विहार का हर नागरिक पूछ रहा है। शहर के सबसे महंगे प्रोजेक्ट 'सिटी पार्क' की दीवार के ठीक बाहर की सड़क अब 'नरक का प्रवेश द्वार' बन चुकी है। यहाँ विकास की गंगा नहीं, बल्कि लापरवाही के गड्ढे बह रहे हैं, जिनमें गिरकर हर रोज दर्जनों राहगीर और मासूम छात्र लहूलुहान हो रहे हैं।

'स्मार्ट सिटी' का सबसे गंदा चेहरा
एक तरफ सरकार कहती है कि कोटा बदल रहा है, दूसरी तरफ इसी पार्क के पास की सड़क अपनी बदहाली पर रो रही है। रोजाना यहाँ से कोचिंग जाने वाले सैकड़ों छात्र अपनी किस्मत को कोसते हैं। पत्थरों और गहरी खाइयों में तब्दील हो चुकी इस सड़क पर बाइक सवारों का गिरना अब 'नॉर्मल' बात हो गई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन केवल 'दिखावे की पेंटिंग' में व्यस्त है, जबकि जमीनी हकीकत जानलेवा है।

अधिकारियों की चुप्पी: भ्रष्टाचार या लापरवाही?
महीनों से लोग चिल्ला रहे हैं, शिकायतें धूल फांक रही हैं, लेकिन नगर निगम और यूआईटी के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या करोड़ों का टैक्स देने वाली जनता इसी बदहाली की हकदार है? भारी धूल और उखड़ी गिट्टियों के कारण यह रास्ता अब दमे के मरीजों और बुजुर्गों के लिए भी आफत बन गया है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube