ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रामस्नेही सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य रामदयाल जी महाराज का चातुर्मास भीलवाड़ा में,अभिजीत मुहूर्त में हुई घोषणा,260 वा महोत्सव सम्पन्न

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 28 views
रामस्नेही सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य रामदयाल जी महाराज का चातुर्मास भीलवाड़ा में,अभिजीत मुहूर्त में हुई घोषणा,260 वा महोत्सव सम्पन्न

भीलवाड़ा (शाहपुरा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-रामस्नेही सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज का आगामी चातुर्मास इस वर्ष भीलवाड़ा में होगा।इसकी घोषणा आज अभिजीत मुहूर्त में विधिवत रूप से की गई।जैसे ही चातुर्मास की घोषणा हुई,अनुरागियों एवं श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।अशोक अजमेरा को गोटका जी दिया गया।घोषणा के दौरान संत-महात्माओं,सम्प्रदाय के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।भक्तो ने आचार्य श्री के चातुर्मास भीलवाड़ा में होने को क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य बताया।श्रद्धालुओं का कहना है की आचार्य श्री के सान्निध्य में चातुर्मास के दौरान धार्मिक प्रवचन,सत्संग,भजन-कीर्तन और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिससे क्षेत्र में धर्म और संस्कृति का वातावरण और मजबूत होगा।इसी के साथ रामस्नेही सम्प्रदाय का 260 वा महोत्सव भी विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया।महोत्सव के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिनमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।आयोजको ने बताया कि चातुर्मास के दौरान भीलवाड़ा में देशभर से संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुचेंगे,जिससे शहर में धार्मिक माहौल रहेगा और विभिन्न आध्यात्मिक आयोजन की श्रंखला चलेगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube