ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिंदू नव वर्ष को लेकर शाहपुरा में जोरों पर तैयारियां करमाडास मे यज्ञ व हनुमान चालीसा से पंचायतो का किया आगाज

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 18 views
हिंदू नव वर्ष को लेकर शाहपुरा में जोरों पर तैयारियां करमाडास मे यज्ञ व हनुमान चालीसा से पंचायतो का किया आगाज

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-हिंदू नव वर्ष 19मार्च की भव्य तैयारी को लेकर शाहपुरा तहसील के 26 पंचायत का करमाडास पंचायत में छोकला बालाजी के सैकड़ो कार्यकर्ता द्वारा यज्ञ व हनुमान चालीसा का पाठ करके शुभारंभ किया गया। जिसमें शाहपुरा से नव वर्ष कार्यक्रम के तहसील संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़, कैलाश पांडे, कृष्ण गोपाल शर्मा के तत्वाधान में किया गया। हिंदू सनातन संस्कृति को लेकर हवन किया गया तथा शाहपुरा तहसील की 26 पंचायत में हनुमान चालीसा तथा हवन के साथ प्रचार प्रसार का कार्यक्रम होगा।धाकड़ ने बताया कि नव वर्ष पर प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में 19 मार्च को प्रातः 9 बजे विराट हिंदू नव वर्ष की भव्य दिव्य शोभायात्रा एवं धर्म सभा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक साध्वी सरस्वती दीदी का उद्बोधन व शायकालीन 7 बजे भजन संध्या में मुंबई से विश्व विख्यात गायिका स्वाती मिश्रा के भजनों का आनंद लेकर सनातन संस्कृति की रक्षा करनी होगी। शोभायात्रा में 108 झांकियां, 300 खड़ग वाहिनी के 300 कार्यकर्ता तथा 11000 माता बहनों द्वारा कलश यात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा सभी सनातनी ढोल नगाड़ा प्रभात फेरी के साथ वाहन लेकर आएंगे। यज्ञ तथा हवन में कृष्ण गोपाल शर्मा, कैलाश पांडे, सुनील पांडे, रामनिवास शर्मा, रतन गुर्जर, लक्ष्मी नारायण वैष्णव, दुर्गा शंकर शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा,धन्ना सेन,मोहन सेन,शंकर गुर्जर, शिवनारायण पांडे,शिवराज शर्मा,लादू सिंह जैन,घनश्याम गुर्जर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube