ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीर संज्यानाथ की तपोस्थली धामेंडा धाम में ०4 अप्रैल को लगेगा वार्षिक मेला, देसी घी का विशाल भंडारा होगा आयोजित!

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 37 views
पीर संज्यानाथ की तपोस्थली धामेंडा धाम में ०4 अप्रैल को लगेगा वार्षिक मेला, देसी घी का विशाल भंडारा होगा आयोजित!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- उपखण्ड क्षेत्र की प्राचीन अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेंडा धाम में ०4 अप्रैल 2026 शनिवार को वार्षिक मेले एवं देसी घी के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित कर तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में मेले के दौरान लगाए जाने वाले विभिन्न पांडाल, श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था,भंडारे की पंगत प्रसादी,पार्किंग व्यवस्था तथा संत-महात्माओं और भक्तों के आवागमन एवं ठहरने की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
महंत पीर विवेकनाथ महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैसाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा! ०3 अप्रैल की रात्रि में संत-महात्माओं एवं कलाकारों द्वारा भजन-सत्संग का आयोजन होगा, जो पूरी रात चलेगा।
उन्होंने बताया कि ०4 अप्रैल 2026 को प्रातः ०9 बजे से महासी जयराम ठेकला, ठेकला की ढाणी तथा महासी महावीर यादव चांदाली द्वारा महासियों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे से देसी घी के चूरमे का विशाल भंडारा शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करेंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से धामेंडा धाम पहुंचकर मेले में भाग लेने और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube