ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रामस्नेही सम्प्रदाय के दो संतो को सम्प्रदाय से किया निष्कासित।

By Shubh Bhaskar · 25 Dec 2025 · 72 views
रामस्नेही सम्प्रदाय के दो संतो को सम्प्रदाय से किया निष्कासित।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-चित्तौड़गढ़ में हुए चर्चित रमेश ईनाणी हत्याकांड ने अब केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि धार्मिक जगत को भी गहरे संकट में डाल दिया है। इस सनसनीखेज मामले में नाम सामने आने के बाद रामस्नेही संप्रदाय ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए चित्तौड़गढ़ निवासी संत रमताराम और सिरोही के संत भजनाराम को संप्रदाय से बाहर कर दिया है। यह निर्णय बुधवार देर रात जारी आदेश के साथ सार्वजनिक हुआ, जिसके बाद धार्मिक हलकों में खलबली मच गई।
रामस्नेही संप्रदाय के कार्यवाहक भंडारी साधु जगवल्लभराम रामस्नेही ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय पीठाधीश्वर आचार्यश्री स्वामी रामदयालजी महाराज के मार्गदर्शन में लिया गया। वरिष्ठ संतों एवं भक्त समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संप्रदाय ने यह कठोर अनुशासनात्मक कदम उठाया। आदेशी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि आगे चलकर इस प्रकरण में किसी अन्य संत की भूमिका उजागर होती है, तो उस पर भी स्वतः निष्कासन लागू होगा।
उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर को चित्तौड़गढ़ शहर में दिनदहाड़े कुरियर व्यवसाय से जुड़े रमेश ईनाणी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर मनीष कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube