ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ में शीतला माता की पूजा 11 मार्च बुधवार को होगी

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 260 views
पीपाड़ में शीतला माता की पूजा 11 मार्च बुधवार को होगी

पीपाड सिटी। शहर में 11 मार्च बुधवार को शीतला माता का पूजन किया जाएगा इस दिन प्राचीन शीतला माता मंदिर में पूजन के बाद घर पर ठंडा बासी भोजन प्रसादी के रूप में ग्रहण किया जाएगा। पंडित ओम पुजारी के अनुसार शहर में 10 मार्च मंगलवार को घरों में शीतला सप्तमी भोग के लिए विभिन्न पकवान बनाए जाएंगे और 11 मार्च बुधवार को शीतला माता का परिवार के साथ विशेष पूजन कर ठंडा खाने का भोग लगाया जाएगा ।इस अवसर पर शीतला माता से बच्चों व परिवार के सदस्यों को निरोगी रखने की कामना की जाएगी। शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की ओर से माता को ठंडा खाने का भोग लगाने के साथ ही विशेष पूजा अर्चना की जाएगी ।मंदिर समिति के तरुण सोनी ने बताया कि पीपाड़ सिटी में 10 मार्च को शीतला माता मंदिर प्रांगण में एक शाम शीतला माता के नाम विशाल भजन संध्या में ख्यातिनाम भजन कलाकारों दिनेश भारती एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube