ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड में माहेश्वरी महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली स्नेह मिलन

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 121 views
पीपाड में माहेश्वरी महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली स्नेह मिलन

​पीपाड़ शहर। स्थानीय माहेश्वरी भवन में शुक्रवार को माहेश्वरी महिला मंडल पीपाड़ शहर द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष विनीता मुथा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।​कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फाग उत्सव के गीतों और भजनों पर नृत्य कर माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया। अध्यक्ष विनीता मुथा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम भाईचारा और संगठन की भावना सुदृढ़ होती है।​इस स्नेह मिलन समारोह में महिला मंडल की सक्रिय सदस्याएं मोनिका जाजू, कीर्ति राठी, रंजीता सोनी और आकांक्षा राठी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने साथ मिलकर स्वल्पाहार का आनंद लिया और समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube