ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संत देवाबाई बरसी महोत्सव आज से, कलश यात्रा के साथ होगा महोत्सव का आगाज

By Shubh Bhaskar · 05 Mar 2026 · 48 views
संत देवाबाई बरसी महोत्सव आज से, कलश यात्रा के साथ होगा महोत्सव का आगाज

पीपाड़सिटी । कस्बे के चिमना बाड़ी स्थित रामद्वारा में संत देवाबाई का बरसी महोत्सव आज से खेड़ापा आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज के पावन सानिध्य में विभिन्न भक्तिमय कार्यक्रमों के साथ होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। रामद्वारा के संत देवाराम ने बताया कि बरसी महोत्सव के दौरान आज सुबह 9 बजे से शहर में भव्य कलश यात्रा राठोलाई हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर रामद्वारा कथा स्थल तक जाएगी।रामद्वारा समिति के भगवान राम परिहार ने बताया कि श्री गुरुवाणी कथा का सत्संग रामधाम खेड़ापा के संत गोपालदास करेंगे। वहीं श्री करुणासागर कथा एवं नानी बाई के मायरा की कथा का वाचन।सुरसागर के संत करेंगे। महोत्सव के तहत 11 मार्च को शाम 8.30 बजे से जागरण होगा, जिसमें कुचेरा के संत सुखदेव महाराज सहित विभिन्न संत-महात्मा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी गोविंदराम, महंत वैद्य रामरतन तथा परमहंस महंत रामप्रसाद महाराज श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। 12 मार्च को सुबह 7 बजे श्री पुरुषोत्तम महादेव का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे संत समागम एवं महाप्रसादी के साथ बरसी महोत्सव का समापन होगा। ऊ

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube