ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रेखा बाई किन्नर का 37वां जन्मदिन व फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया!

By Shubh Bhaskar · 02 Mar 2026 · 33 views
रेखा बाई किन्नर का 37वां जन्मदिन व फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के कुंड मोहल्ले में किन्नर समाज की ओर से गुरु साथी रेखा बाई किन्नर का 37वां जन्मदिन एवं फागोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किन्नर समाज तहसील अध्यक्ष शिवानी बाई किन्नर के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें किन्नर समाज की टीम एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल का नाच गाकर आनंद लिया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा सभी को पंगत में बैठाकर भोजन प्रसादी वितरित की गई।
किन्नर समाज की तहसील अध्यक्ष शिवानी बाई किन्नर ने श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि यह आयोजन गुरु साथी रेखा बाई किन्नर के 37वें जन्मदिन, फागोत्सव तथा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भावना को लेकर किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि गौ माता के अंग- अंग में देवी-देवताओं का वास माना गया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दी। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। किन्नर समाज टीम ने सभी जजमानों के परिवार में होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मने तथा सभी के घरों में खुशहाली बनी रहे इसकी भगवान से कामना की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube