ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ज्ञानज्योति कनेरा में होली मिलन समारोह फाग उत्सव मनाया

By Shubh Bhaskar · 01 Mar 2026 · 9 views
ज्ञानज्योति कनेरा में होली मिलन समारोह फाग उत्सव मनाया

बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा

निम्बाहेड़ा, कनेरा कस्बे के स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में संचालित ज्ञानज्योति माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन एवं फागोत्सव धूमधाम से मनाया । उत्सव जयंती प्रभारी सुमन जैन एवं सुनीता भाभी ने बताया कि विद्यालय में होली मिलन एवं फागोत्सव आयोजित किया गया जिसमें सभी भैया बहनों ने होली पर गीत, कविता, भजन प्रस्तुत किये । एक दूसरे को गुलाल लगाकर डीजे पर होली के गीतों पर नृत्य करके आनंद उत्सव मनाया। संस्था प्रधान राम प्रसाद धाकड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रहलाद की रक्षा और होलिका की मृत्यु बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है होली सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है होली सनातन संस्कृति का मुख्य त्यौहार है जिसे रंगों के त्यौहार के नाम से जाना जाता है वसंत ऋतु आगमन फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाए जाने वाला होली का पर्व एक दूसरे के साथ भेदभाव को भुलाकर भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम के पश्चात सभी को बादाम शेक का अल्पाहार करवा कर मुंह मीठा करवाया गया ।इस अवसर पर कन्हैयालाल जोगणिया, आशिक, धर्मेश धाकड़, योगेंद्र, अंकित वैष्णव, रत्नेश शर्मा ,भूपेंद्र,देवाशीष पोखरा, सुनीता भाभी, अनुराधा धाकड़, सुमन जैन ,तृप्ति बैरागी, कल्पना सारस्वत,रिंकू, पूजा छिपा,अंजलि, तरुणा, कविता,कोमल पासी, कविता टेलर,टीना कुंवर,आशा गुर्जर, इंद्रा बाई, विद्या देवी सहित भैया बहन उपस्थित थे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube