ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मां की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प- 23 वर्षों से निभा रहे परंपरा* *जरूरतमंदों को बांटे फल बिस्किट स्कूलबैग रंगीनड्रेस और भोजन*

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 14 views
*मां की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प- 23 वर्षों से निभा रहे परंपरा*

*जरूरतमंदों को बांटे फल बिस्किट स्कूलबैग रंगीनड्रेस और भोजन*

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी मां के प्रति श्रद्धा को सेवा में बदलने का प्रेरक उदाहरण नगर में देखने को मिला। भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने अपनी पूज्य माता स्व. सम्पत देवी की 30वीं पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर गौसेवा, मरीजों को फल बिस्किट भोजन वितरण और जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग रंगीन ड्रेस उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया
कार्यक्रम की शुरुआत उप जिला चिकित्सालय में फल बिस्किट वितरण कर ओम शांति गौशाला में गायों को हरी घास खिलाकर की गई। इसके बाद उप जिला चिकित्सालय और इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए
शिक्षा सहयोग के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर रूपपुरा महुडीवाला घर सहित अन्य विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 101 रंगीन ड्रेस और 40 स्कूल बैग प्रदान की गईं। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।
स्थानीय शिक्षकों ने बताया कि धनपाल मेहता पिछले 23 वर्षों से अपनी माता की पुण्यतिथि पर इसी प्रकार सेवा कार्य करते आ रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है उनकी स्मृति में समाज की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल महामंत्री श्यामसुंदर रावलानी पार्षद बद्रीलाल सेन हेमंत डांगी ललित चौधरी विस्तारक अभिराज पांडे पूर्व नगर अध्यक्ष जिनेंद्र डांगी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल मेहता पूर्व पार्षद सुरेश सुथार विशाल कंठालिया धर्मेंद्र सिंह पवार हुकुम सिंह तंवर एससी मोर्चा अध्यक्ष कमल रेगर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील मंसूरी समता युवा संघ मेवाड़ अध्यक्ष नरेंद्र रांका देवेंद्र मेहता जोंटी बक्शी विशाल मारू नरेंद्र कंठालिया राजेश सोनी संजय मुनेत सुनील सोनवा राजेंद्र मोगरा कैलाश सोनी लोकेश मारू विनोद पितलिया बकीर बोहरा हस्तीमल रांका पुष्पेंद्र झाला रूपेश मेहता दीपक सराफ सुनील गदिया मोहित मेहता सुनील राका सुनील मेहता महावीर मेहता हर्षित मेहता पिंटू सेन दीपक वैष्णव आज़ाद मोगरा एवं सभी विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube