ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पचपेड़वा में अवैध क्लीनिकों पर छापा, कई केंद्र सील

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 13 views
पचपेड़वा में अवैध क्लीनिकों पर छापा, कई केंद्र सील

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश संतोष कुमार सम्वाददाता

बलरामपुर।
जनपद के पचपेड़वा क्षेत्र के जुड़ी कुइया में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर जोरदार छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कई क्लीनिकों में भारी अनियमितताएं मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
छापेमारी का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर साफ-सफाई की गंभीर कमी, मानकों की अनदेखी और बिना आवश्यक संसाधनों के मरीजों का इलाज किए जाने के मामले सामने आए।
कार्रवाई के दौरान डॉ. आशमा परवीन के शाद क्लिनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र से भर्ती मरीज को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं डॉ. राहत जहाँ के अकबरूननिशा पॉलिक्लिनिक, डॉ. उबैदूर रहमान के एस के हेल्थ केयर और डॉ. राज कुमार के सारा फ्रैक्चर क्लिनिक को नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया।
मैक्स पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण कर संचालक को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया। छापेमारी दल में डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. विजय कुमार और डॉ. अरविंद कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सख्त लहजे में कहा कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube