ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस को भव्य स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया* *बालिकाएं बनी मां भारती ओर बालक बने महाराणा प्रताप*

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 43 views
*महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस को भव्य स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया*
*बालिकाएं बनी मां भारती ओर बालक बने महाराणा प्रताप*

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़

रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा

बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत अमी रामा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानपुरा विद्यालय में सरस्वती मन्दिर प्रांगण में भव्य तरीके से महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया l पूरे गाँव में प्रातः काल में निकली भारत माता ओर महाराणा प्रताप बने बालक बालिकाओं से साथ शोभा यात्रा भारत माता की अगुवाई में महाराणा प्रताप का अपनी सेना के साथ पहुंचे समारोह स्थल पर पूरे हर्षोल्लास के साथ साऊंड की वीरता की गूंज से पूरा पांडाल गूंज उठा l सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर एकलिंग नाथ, मां भारती ओर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की गगनभेदी जयकारे लगाए ओर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया जो अत्यंत ही रोचक पल था l समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान भगवत सिंह शक्तावत ने की l समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द पुष्करणा, मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण परिषद चितौड़ गढ़ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मेनारिया, विशिष्ठ अतिथि अमीरामा के प्रशासक गुलाब सिंह मीणा, मदन सिंह शेखावत, मुकेश मीणा थे l समारोह स्थल विद्यार्थियों के अलावा अभिभावक ओर गांव के सभी महिला पुरुष मौजूद रहे अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा अभिंदन किया गया l अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महाराणा प्रताप के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुऐ कहा कि मानपुरा विद्यालय ओर गांव वाले बहुत ही शोभाग्यशाली है क्यों कि महाराणा प्रताप के वंशज भगवत सिंह शक्तावत जैसे मां भारती के सेवक यहां शिक्षक के रूप में सेवारत है l मुख्य अतिथि पुष्करणा सहित सभी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री शक्तावत का मेवाड़ी पगड़ी ओर उपरने से अभिनंदन किया गया l मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमे अपने जीवन महाराणा प्रताप के आदर्शो को उतारने का संकल्प दिलाया l मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में अपने आप को राष्ट्र भक्त बनने ओर मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर का संकल्प दिलाया प्रधानाध्यापक भगवंत सिंह शक्तावत ने सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन के माध्यम से कहा कि तन मन और धन से अपनी सेवा के प्रति समर्पण ही सच्ची राष्ट्र भक्ति ओर महाराणा प्रताप के प्रति सच्चा याद करना होगा अत में समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रशासक गुलाब सिंह मीणा ने सफ़ल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी का आभार जताया अंत में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस के उपलक्ष में गुड़ धनिए का महाप्रसाद वितरण किया गया

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube