ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी काले कानून के विरोध में ०1 मार्च को दौसा में महा आक्रोश रैली, युवा जनसंपर्क अभियान तेज!

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 25 views
यूजीसी काले कानून के विरोध में ०1 मार्च को दौसा में महा आक्रोश रैली, युवा जनसंपर्क अभियान तेज!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दौसा- यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में जिले का युवा वर्ग अब पूरी तरह से एकजुट नजर आ रहा है। युवा साथियों ने ०1 मार्च को प्रस्तावित महा आक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए जिला मुख्यालय से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है तथा मशाल जुलूस निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाई जा रही है।
युवाओं का कहना है कि इस बार ग्रामीण अंचलों से जुड़े समाज को निराश नहीं किया जाएगा और अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद की जाएगी। जनसंपर्क अभियान के तहत लालसोट,महुआ,राजगढ़, माचाड़ी,बांदीकुई,सिकराय, सिकंदरा,गीजगढ़,नांगल,रैणी,
अलवर,राजावतान और सैंथल सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क कर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार ०1 मार्च को होने वाली इस महा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। युवाओं ने इसे अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube