ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आज 28 फरवरी को विज्ञान मेला, विद्यार्थियों की प्रतिभा का होगा प्रदर्शन तुलसीपुर

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 12 views
आज 28 फरवरी को विज्ञान मेला, विद्यार्थियों की प्रतिभा का होगा प्रदर्शन
तुलसीपुर

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता संतोष कुमार
बलरामपुर, 28 फरवरी 2026।
आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा।
मेले में कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राएँ सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण, स्मार्ट सिटी, रोबोटिक्स, कृषि तकनीक व स्वास्थ्य विषयों पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट मॉडलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube