ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मंदिर 1008 श्री वृंदावन चंद्रमा जी महाराज में धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव।

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 21 views
मंदिर 1008 श्री वृंदावन चंद्रमा जी महाराज में धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर के हिंगोना जोहड़ा पटेल नगर स्थित मंदिर 1008 श्री वृंदावन चंद्रमा जी महाराज में शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर वातावरण का आनंद लिया।
मंदिर के पुजारी पंडित मोनू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मंडली की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रभागा शर्मा के नेतृत्व में भक्ति संगीत के फाग भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। फाग के पारंपरिक भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर श्री राधा-कृष्ण जी की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में महिला मंडली की सदस्य श्रीमती भगवती यादव, मुकुट सैनी, कृपा प्रजापत, शकुंतला सैनी, लालता सैनी, चंद्रभागा शर्मा, मीरा सैनी, मीनू सिंह, गायत्री सैनी, माया शर्मा, साक्षी सोनी, प्रेम सैनी एवं संतोष सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
फागोत्सव के उपरांत प्रभु की विधिवत आरती की गई तथा सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित मोनू शर्मा ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष विश्व शांति एवं विश्व कल्याण की भावना के साथ संपन्न किया जाता है।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube